Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

पूर्व भाजपा विधायक जीतू जिराती ने चुनाव लड़ने से किया इंकार, प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

2 min read
Text Size:

विधानसभा चुनाव में अलग अलग रंग देखने को मिल रहे हैं, कहीं टिकट का विरोध हो रहा है तो कहीं  टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी सामने आ रही है, नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं तो कहीं अपने लिया टिकट का दबाव बना रहे हैं इस सबके बीच भाजपा से फिर एक चौकाने वाली खबर आई है ।

यशोधरा राजे के बाद अब जीतू जिराती ने चुनाव लड़ने से किय इंकार  

पिछले दिनों खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का निवेदन संगठन से किया था तो अब इस क्रम में पूर्व विधायक जीतू जिराती भी सामने आये हैं उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को चुनाव से मुक्त रखने का अनुरोध किया है।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को पत्र लिखकर बताई ये वजह 

जीतू जिराती ने पत्र में लिखा कि उज्जैन संभाग का प्रभारी होने के नातेमुझे संगठन ने जो दायित्व सौंपा है उन 29 विधानसभा सीटों में से भाजपा को ज्यादा से ज्यादा सीट दिलवाना मेरा लक्ष्य है। इसलिए मैं इस बार चुनाव से मुक्त रहना चाहता हूँ यानि चुनाव लड़ना नहीं चाहता।

आपको बता दें कि जीतू जिराती तक राऊ विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई है अभी वे मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष हैं, पार्टी ने उन्हें उज्जैन संभाग का प्रभारी बनाया है।

 

164 Views
What do you think?

Leave a Reply