नवरात्रि के शुभ अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को पहली रैपिड ट्रेन की सौगात दी है। इसका नाम “नमो भारत” रखा गया है। प्रधानमंत्री ने भारत में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का उद्घाटन किया। साथ ही दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड ट्रांजिट सिस्टम पर साहिबाबाद और दुहाई डिपो को जोड़ने वाली रैपिड-एक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। 21 अक्टूबर शनिवार को इसे आम जनता के लिए शुरू किया जाएगा।
नमो भारत ट्रेन की खासियत
ट्रेन के लिए जल्द लॉन्च होगा ऐप
करीब 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से रैपिडएक्स गलियारा तैयार सरकार द्वारा किया जा रहा है। आने वाले समय में हर 5 मिनट पर नमो भारत ट्रेनें उपलब्ध हो सकती हैं। जल्द ही पीएम मोदी रैपिड एप भी लॉन्च कर सकते हैं। इस ऐप पर ट्रेन के बुकिंग, किराए और लोकेशन समेत अन्य जानकारी यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। इसके अलावा कम्युटर कार्ड भी लॉन्च हो सकता है।





