Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
बैतूल

भीषण हादसा : दो बाइक की टक्कर में एक की मौत

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में भोपाल हाईवे पर गुरूवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दो बाइक की भिड़ंत में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि एक युवक का पैर कट गया। दुर्घटना के बाद एक बाइक में आग भी लग गई। हादसा गुरुवार सुबह 11 बजे का हुआ। शाहपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह 11 बजे भोपाल हाईवे पर शाहपुर कॉलेज के पास दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग रामकिशोर पिता पतिराम उम्र 69 वर्ष निवासी बीजादेही की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक युवक का इस टक्कर में पैर भी कट गया है, जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर ही एक बाइक में आग लग गई और वह जलकर खाक हो गई। शाहपुर टीआई एबी मर्सकोले के अनुसार एक बाइक पर तीन लोग सवाल होकर शाहपुर से भौरा की ओर जा रहे थे और एक बाइक पर दो लोग सवार होकर बीजादेही से शाहपुर आ रहे थे, जिनकी सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। दुर्घटना में एक बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

216 Views
What do you think?

Leave a Reply