Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

3 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा महत्वपूर्ण योजना का लाभ

2 min read
Text Size:

मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों सहित आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार द्वारा उन्हें बड़ी राहत दी गई है। दरअसल आयुष्मान योजना का लाभ इन कर्मचारियों को भी मिलेगा। आचार संहिता लगने से पहले स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियम में संशोधन किया गया है। वहीं लाखों कर्मचारियों और उनके सर्जनों को हर साल 5 लाख रुपए की स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

आयुष्मान योजना का लाभ

प्रदेश के लाखों संविदा कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा, कार्यकर्ताओं सहित सहायिकाओं और पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायकों सहित कोटवार और अन्य कर्मचारी को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। 3 लाख से अधिक कर्मचारी इस योजना का लाभ उठा पाएंगे। प्रतिवर्ष 5 लाख की स्वास्थ्य सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कैबिनेट में हुए फैसले के बाद आचार संहिता लागू होने से पहले 6 अक्टूबर को विभाग ने योजना में संशोधन किया है। ऐसे में विभिन्न संपर्क के कर्मचारियों को योजना के अंतर्गत सुरक्षा लाभ स्वीकृत किया गया है।

दिशा निर्देश का क्रियान्वयन जल्द 

इतना ही नहीं आदेश के अनुसार मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर सहित कोटवार और अन्य कर्मचारियों को भी योजना के दायरे में लाया गया है। शासकीय कर्मचारियों के उपचार पर होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत की जाएगी योजना के क्रियान्वयन के दिशा निर्देश जारी करने से पहले मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति की अनुशंसा होगी। इसके बाद ही दिशा निर्देश का क्रियान्वयन किया जाएगा।

योजना का लाभ उन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। जिनके परिवार का कोई भी सदस्य 3 वर्षों में से किसी भी वर्ष आयकर दाता रहा हो। वही किसी अन्य शासकीय योजना से निशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा हो या जिस परिवार का कोई सदस्य शासकीय कर्मचारी होने के साथ-साथ राज्य और केंद्र सरकार के किसी अन्य योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधा का लाभ ले रहा है। उसे भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियम में संशोधन होने के साथ ही अब 3 लाख से अधिक कर्मचारी कर्मियों और संविदा कर्मियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।

 

111 Views
What do you think?

Leave a Reply