Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

चुनाव के बाद खुलेगी योजना 97 के भूखंण्डों की लॉटरी, 499 लोगों ने किया आवेदन

2 min read
Text Size:

मध्यप्रदेश में नवंबर के महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। तारीखों का ऐलान हो चुका है। वहीं आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। ऐसे में सभी बड़े कार्य चुनाव के बाद पूरे किए जाने वाले हैं। ऐसे में आईडीए की योजना क्रमांक 97 के भूखण्डों की लॉटरी भी चुनाव के बाद ही खोली जाने वाली है।

आईडीए की योजना क्रमांक 97 में छोटे भूखंण्डों के आवंटन के लिए प्राधिकरण द्वारा पूर्व में सूचना जारी की गई थी उसी के अनुसार लॉटरी के माध्यम से भूंखंण्ड आवंटित किया जाना था। लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया जा सका। जबकि अब तक आईडीए के भूखंण्ड आवंटन की सूचना पर 44 भूखंण्डों के लिए 499 आवेदन आ चुके हैं।

ऐसे में हर एक भूखंण्ड के लिए आवेदकों द्वारा निर्धारित साढ़े तीन लाख रूपए भी जमा किए गए। लेकिन चुनावी आचार संहिता लागू होने से प्राधिकरण ने लाटरी निरस्त कर दी। जानकारी के मुताबिक, इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा योजना क्रमांक 97 पार्ट 4 में 44 छोटे भूखंण्डों का आवंटन लॉटरी से करने का निर्णय लिया गया है।

कुछ दिनों पहले ही इसके लिए निविदा जारी की गई थी। जिसके बाद शहर में भूखंण्ड अन्य निजी विकसित कालोनियों की अपेक्षा कम कीमत में मिलने से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग्य आजमाया और 44 भूखंण्डों के लिए 499 आवेदन आए। ऐसे में अब लॉटरी विधानसभा चुनाव के बाद खोली जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया वहीं रहेगी केवल लॉटरी निकालकर भूखंण्ड आवंटन किया जाएगा।

17 करोड़ से अधिक खाते में जमा
प्लाट के लिए आवेदन करने वाले प्रत्येक आवेदक ने आवेदन के साथ निर्धारित राशि 3 लाख 50 हजार रुपए जमा की है। इस हिसाब से 499 आवेदकों ने 17 करोड़ 46 लाख रुपए आईडीए के खाते में जमा करवाए हैं। बुधवार को लाटरी निकालने के बाद 44 के आलावा शेष 455 को राशि वापिस मिल जाती, लेकिन अब आवेदकों का यह पैसा दिसंबर तक प्राधिकरण के पास फंस गया है।

 

172 Views
What do you think?

Leave a Reply