Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपालवासियों को दी बड़ी सौगातें

3 min read
Text Size:

भोपाल- नरेला विधानसभा में रहवासियों को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। रविवार को भी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रहवासियों को दो बड़ी सौगातें दीं। मंत्री विश्वास सारंग ने नरेला विधानसभा में एक और फ्लाईओवर की सौगात देते हुए प्रभात चौराहे पर थ्री टियर सिस्टम आधारित फ्लाईओवर का भूमिपूजन किया। उन्होंने करोंद क्षेत्र के पलासी में शासकीय महाविद्यालय नरेला का लोकार्पण भी किया। कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये बस सुविधा का विस्तार करते हुए बैरागढ़ चिचली से पलासी बड़वाई तक एसआर-4 सिटी बस का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे।

मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि लगभग 44.10 करोड़ की लागत से 650 मीटर लम्बाई और 19 मीटर चौड़ाई वाला फ्लाईओवर का निर्माण प्रभात चौराहे पर बनाया जाएगा। यह फ्लाईओवर भोपाल-रायसेन मार्ग पर बोगदा पुल के बाद काली मंदिर से लाला लाजपत राय कॉलोनी तक थ्री टियर सिस्टम से बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फ्लाइओवर का निर्माण एक ही एलाइनमेंट में एलिवेटेड डिजाइन के माध्यम से होगा। इसमें सबसे नीचे सुभाष नगर फ्लाईओवर से स्टेशन जाने वाला यातायात निकलेगा। बीच में पुल बोगदा से रायसेन जाने वाला रास्ता होगा और सबसे ऊपर मेट्रो ट्रेन की लाइन होगी।

मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि 80 फीट रोड व पुल बोगदा और रायसेन रोड पर प्रतिदिन वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी। लोगों की इस परेशानी को देखते हुए प्रभात चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया गया। इससे यातायात का दबाव कम होगा।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि नरेला क्षेत्र के युवाओं के लिये उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय नरेला का शुभारंभ किया गया। इस कॉलेज में बीए, बीकॉम तथा बीएससी के साथ ही बीसीए की डिग्री भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लगभग 15 करोंड़ की लागत से पलासी में बनकर तैयार इस नवीन भवन में विद्यार्थियों को पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स भी शीघ्र ही उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह नवनिर्मित महाविद्यालय भवन नरेला विधानसभा क्षेत्र एवं इसके आस-पास के क्षेत्र के उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिये एक बहुत बड़ी सौगात है। कार्यक्रम के दौरान शासकीय महाविद्यालय नरेला के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विजय सिंह, प्राचार्य डॉ. संध्या खरे भी उपस्थित रहे।

मंत्री विश्वास सारंग ने शासकीय महाविद्यालय नरेला के समक्ष बैरागढ़ चिचली से पलासी बड़वाई रूट तक की एसआर-4 लो-फ्लोर बस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस रुट पर लो फ्लोर बस के संचालन से बड़वाई-पलासी के यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply