Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

राष्ट्रीय सांस्कृतिक समारोह में 23 प्रतियोगिताएं जीत कर अव्वल रहे मध्यप्रदेश के जनजाति वर्ग के विद्यार्थी

1 min read
Text Size:

भोपाल- देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को बधाई दी। मध्यप्रदेश के जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों ने देहरादून में ई.एम.आर.एस. के चौथे राष्ट्रीय सांस्कृतिक समारोह में 23 प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ई.एम.आर.एस.) के विद्यार्थियों ने देश में ओवरऑल दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मध्यप्रदेश से सिर्फ एक प्रतियोगिता अधिक जीतने पर उत्तराखंड ओवरऑल चैंपियन बना। मध्यप्रदेश के 80 विद्यार्थियों ने इस समारोह में 28 विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिसमें 23 में से 10 प्रतियोगिताओं में प्रथम, 07 में द्वितीय और 06 में तृतीय स्थान प्राप्त किया। चार दिवसीय आयोजन में देश के 22 राज्यों के 2200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के दल ने मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी का भ्रमण भी किया।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply