Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

दिल्ली में कांग्रेस की बैठक, प्रत्याशियों के नामों पर होगा मंथन, 100 से ज्यादा नाम के साथ आएगी पहली लिस्ट

3 min read
Text Size:

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 3 लिस्ट जारी कर दी है,  वही बसपा-सपा और आप ने भी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है, लेकिन अबतक कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक  प्रत्याशियों के नामों पर मंथन का दौर जारी है।इसी क्रम में फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मंथन होगा और फिर इसी हफ्ते पहली लिस्ट जारी की जा सकती है।कयास लगाए जा रहे है कि पहली सूची में 150 से अधिक सीटों के प्रत्याशियों के नाम हो सकते हैं।

पहली सूची में 100 से ज्यादा नामों पर सहमति के आसार

दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में विधायक, लगातार हारने वाले 66 विधानसभा क्षेत्रों के अलावा उन सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा हो सकती है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और ओमकार सिंह मरकाम शामिल होंगे। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी में जिन नामों पर सहमति बन चुकी है, उन पर विचार करके अंतिम रूप दिया जाएगा।माना जा रहा है कि इस मीटिंग में पहली सूची में तय नामों पर अंतिम मोहर लग सकती है।इधर, कांग्रेस की देरी ने उम्मीदवारों की धड़कने तेज कर दी है।

पहली लिस्ट में इन नेताओं को मिल सकती है जगह

सुत्रों की मानें तो 65 मौजूदा विधायक और 15 पूर्व विधायकों को पार्टी की पहली सूची में जगह मिल सकती है। इसके साथ ही पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में वचन पत्र को लेकर भी चर्चा की जा सकती है।इसमें पुरानी पेंशन, किसानों और महिलाओं के लिए योजना समेत कई मुद्दे शामिल हो सकते है। चुंकी प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं और इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है, ऐसे में कांग्रेस सत्ता वापसी के लिए कोई भी कसर छोड़ने को तैयार नहीं है।

बता दे कि इससे पहले दिल्ली, भोपाल दिल्ली मे बैठक हुई ।सुत्रों की मानें तो बीजेपी की तरह कांग्रेस भी सत्ता में वापसी के लिए कई दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार सकती है , वही हारी हुई सीटों पर भाजपा से आए नेताओं को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा महिला आरक्षण बिल के लागू होने के बाद कई सीटों पर महिलाओं को अवसर दिया जा सकता है।वही कई सीटों पर चौंकाने वाले भी नाम भी घोषित सकते है।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply