Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

हनुमान लोक के रूप में आकार लेगा खेड़ापति मंदिर, 100 करोड़ की लागत से होगा तैयार, भक्तों को मिलेगी ये सुविधाएं

3 min read
Text Size:

उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण होने के बाद इसकी तर्ज पर देश के कई अलग-अलग शहरों में अलग-अलग लोक का निर्माण किया जा रहा है। भोपाल के खेड़ापति हनुमान मंदिर में भी अब हनुमान लोक बनाया जाने वाला है, जिसकी लागत करीब 100 करोड रुपए आएगी। इस प्रोजेक्ट के तहत मंदिर के आसपास के क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा। पहले चरण में 20 करोड रुपए से खेड़ापति कॉरिडोर तैयार होगा और 21 एकड़ एरिया में मंदिर का विस्तार करते हुए विभिन्न तरह के निर्माण किए जाएंगे।

बनेगा फ्लाईओवर

खेड़ापति लोक के निर्माण के साथ इस कार्य योजना में फ्लाईओवर बनाना भी प्रस्तावित किया गया है। इसका निर्माण काली परेड से अयोध्या बायपास तक होगा जो लगभग 4.80 किलोमीटर का लंबा रास्ता होगा। फ्लाईओवर के बन जाने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकेगी क्योंकि फिलहाल यहां पर काफी भीड़ हो जाती है, लेकिन पुल बन जाने की वजह से आने जाने वाले वाहनों की संख्या कम हो जाएगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग इसका भूमि पूजन शनिवार को करेंगे।

भक्तों को मिलेगी ये सुविधाएं

खेड़ापति हनुमान मंदिर के विस्तारीकरण में पास में मौजूद दशहरा मैदान को भी शामिल किया गया है। इसे फिर से रिनोवेट करते हुए कुछ ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिससे दर्शक आराम से मैदान के आसपास पवेलियन में बैठकर यहां होने वाले कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे। नीचे की ओर मार्केट भी तैयार किया जा सकेगा ताकि किसी बड़े प्रोग्राम के मौके पर यहां लोगों को खाने पीने की वस्तुएं भी मिल सके। भक्तों के लिए यहां पर कई आकर्षक और सुंदर जगहों का निर्माण किया जाएगा, जो उन्हें आकर्षित करेगी। कॉरिडोर में जगह जगह साइन बोर्ड लगेंगे जिससे श्रद्धालुओं को घूमने में आसानी होगी।

खेड़ापति हनुमान मंदिर के बारे में यह मान्यता है कि यहां हनुमान जी की जो मूर्ति है, वह मानव निर्मित नहीं है बल्कि लोगों का कल्याण करने और उनके दुखों को हरने के लिए स्वयं हनुमान जी यहां प्रकट हुए थे। पहले यह मंदिर छोटा हुआ करता था लेकिन समय के साथ इसका विकास होता चला गया और अब ये भव्य रूप में दिखाई देता है, जो आने वाले समय में और भी भव्यता के साथ नजर आएगा।

बनाया जाएगा गुफा लोक

खेड़ापति हनुमान मंदिर का विस्तार करते हुए हनुमान लोक तो तैयार किया ही जा रहा है इसके अलावा लालघाटी क्षेत्र में स्थित गुफा मंदिर को भी गुफा लोक का आकार दिया जाएगा। यहां पर संत भवन बनाए जाने वाला है, जिसे बनाने में करीब 34 करोड रुपए खर्च होंगे। नगर निगम द्वारा इसके लिए 10 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिसर में पहुंचकर वैदिक मंत्र विचार के बीच इसका भूमि पूजन भी कर दिया है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply