Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 36 लाख से अधिक बहनों के खातों में 219 करोड़ रूपए अंतरित

2 min read
Text Size:

 

गैस रिफिल योजना में बहनों को गैस सिलेंडर 450 रूपए में मिलेगा

नारी अब अबला नहीं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों की जिंदगी बेहतर बनाने के मिशन में लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह योजना, लाड़ली बहना योजना इस मिशन का ही भाग हैं। पंचायत और नगरीय निकायों में महिलाएं चुनकर आए इसके लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई। शासकीय सेवाओं में महिला आरक्षण को बढ़ाकर अब 35% किया गया है। अब नारी केवल अबला नहीं है । एक करोड़ 32 लाख बहनों को लाभ मिला है।

गैस सिलेंडर की कीमत और 450 रुपये के बीच के अंतर की राशि सरकार देगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों को प्रतिमाह 450 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध कराने की स्थाई व्यवस्था कर दी गई है। गैस सिलेंडर की कीमत और 450 रुपये के बीच के अंतर की राशि राज्य सरकार द्वारा भरवायी जाएगी। बहनों को गैस कंपनी को उतनी ही राशि का भुगतान करना होगा जितनी राशि का गैस सिलेंडर है। गैस कंपनी के गैस सिलेंडर की कीमत और 450 रुपये के बीच के अंतर की राशि बहनों के खाते में राज्य शासन द्वारा जारी की जाएगी। इस प्रकार बहनों को गैस सिलेंडर 450 रुपये में ही पड़ेगा। इस प्रकार अब प्रतिमाह बहनों को 450 रुपये में ही सिलेंडर प्राप्त होगा। जो बहनें योजना का लाभ लेने से छूट गईं उन्हें भी योजना में शामिल किया जाएगा।

बहनों की जिंदगी सम्मानजनक बनाना ही जीवन का मिशन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिलाओं के कल्याण की कई योजनाएं संचालित की जा रही है। बहनों की जिंदगी सम्मानजनक बनाना जीवन का मिशन है। बहनें संगठित रहकर समस्याओं का सामना करें और आगे बढ़ती रहें इसी उद्देश्य से लाड़ली बहना सेना का गठन किया गया है। कार्यक्रम को खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने भी संबोधित किया। स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह लोधी, प्रमुख सचिव खाद्य एवं सहकारिता उमाकांत उमराव तथा अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply