कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना, कहा ‘मध्यप्रदेश की उज्ज्वल पहचान को कलंकित किया’

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव बस एक माह दूर है और प्रदेश में सियासी हलचल जोरों पर है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही एक दूसरे पर हमलावर हैं। कांग्रेस लगातार बीजेपी पर 18 सालों में प्रदेश में भ्रष्टाचार, कुशासन, महंगाई सहित कई आरोप लगा रही है। युवाओं और महिलाओं को केंद्र में रखते हुए बेरोजगारी और स्त्री अत्याचारों को लेकर निशाना साध रही है। एक बार फिर कमलनाथ ने बीजेपी पर कई सवाल उठाए हैं।

‘जनता देगी जवाब’

एक दिन पहले प्रियंका गांधी भी धार दौरे पर आई थी तो उन्होने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि चुनावों के समय ही उसे महिलाएं, युवा और किसान नजर आ रहे हैं। उन्होने कहा कि 18 साल में बीजेपी ने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार में नंबर वन बना दिया है और कमलनाथ ने भी यही बात दोहराई है। उन्होने कहा कि आने वाला चुनाव किसी पार्टी या उम्मीदवार का नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के भविष्य का है और अब जनता अच्छे से बीजेपी की असलियत समझ गई है।

91 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!