मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों और हितग्राहियों के लिए खुशखबरी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को एक और बड़ी सौगात दी है। सीएम ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 36 लाख से अधिक बहनों के खातों में गैस रिफिल योजना की 219 करोड़ की राशि जारी कर दी है।इसके तहत पीएम उज्जवला योजना हितग्राही और गैर उज्ज्वल लाडली बहनों के लिए 450 में गैस रिफिल की सब्सिडी दी जाएगी।
36 लाख से अधिक बहनों को मिला लाभ
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 36 लाख से अधिक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना हितग्राहियों और लाड़ली बहनों के खाते में गैस रिफिल योजना की 219 करोड़ की अनुदान राशि अंतरित कर सभी को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इसके तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और लाड़ली बहना योजना की 36.62 लाख बहनों को सौगात दी गई है। श्रावण मास में गैस सिलेंडर रिफिल 450 में उपलब्ध कराने हेतु 219 करोड़ की राज्य अनुदान राशि का अंतरण की गई है।
450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने बहनों को सावन के महीने में गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने को कहा था,
इस बार सावन के दो महीने पड़ रहे हैं। ऐसे में हमने फैसले किए हैं कि सावन के दोनों महीनों की राशि देंगे। साथ ही आगे भी हम बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरे प्रदेश से 36 लाख 62 हजार आवेदन आए हैं।
सीएम ने कहा कि मेरी बहनों की जिंदगी बेहतर बने, उनकी सारी तकलीफें दूर हो जाएं, जिंदगी में कोई कष्ट न रहे, यही मेरी जिंदगी का मिशन है। मैंने फैसला किया कि नौकरियों में 35 प्रतिशत भर्ती बेटियों की ही करूंगा।मैं कितना भाग्यशाली भाई हूं, मेरी 1 करोड़ 32 लाख बहनें हैं और यह परिवार निरंतर बढ़ता जा रहा है। मैं अपनी 36 लाख 62 हजार बहनों को उनके खाते में रसोई गैस सिलेंडर के पैसे आने की बधाई देता हूं।अगर कोई बहन रह गई है, तो उनके खाते में भी पैसे डाल दिये जाएंगे। आपकी जिंदगी आसान बने, आपको कभी मजबूर न होना पड़े, इसके लिए मैं सरकार चला रहा हूं।

