Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

मध्‍य प्रदेश की 80 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी करणी सेना

1 min read
Text Size:

भोपाल- मध्य प्रदेश की 80 विधानसभा सीटों पर करणी सेना अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। यह बात करणी सेना मध्य प्रदेश के प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर ने मीडिया से चर्चा में कही।

भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रदर्शन किया था करणी सेना ने

बता दें, आर्थिक आरक्षण सहित करीब 22 सूत्री मांगों को लेकर करणी सेना ने गत जनवरी को भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रदर्शन किया था, जिस पर भाजपा ने 22 में से 18 मांगों को माना था, लेकिन एक भी मांग को पूरा नहीं करते हुए भाजपा ने उनके साथ वादाखिलाफी की।

मांगों को लेकर शर्त

उन्होंने कहा कि जिन 18 मांगों को भाजपा ने मानकर भी अमली जामा नहीं पहनाया, उन मांगों को यदि कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करती है तो करणी सेना कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और सत्ता परिवर्तन करेगी। यदि कांग्रेस भी उनकी मांगों को अपने घोषणा पत्र में नहीं रखती है तो कांग्रेस का भी विरोध किया जाएगा।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply