Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
राष्ट्रीय

स्वच्छता ही सेवा जन आंदोलन में 109 करोड़ लोगों ने की भागीदारी

1 min read
Text Size:

नई दिल्ली- राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान, इस वर्ष वास्तव में एक जन आंदोलन बन गया है, जिसमें 109 करोड़ से अधिक लोग स्वच्छ भारत बनाने में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक तारीख एक घंटा एक साथ के आह्वान से प्रेरित होकर नागरिकों के नेतृत्व में स्वच्छता के लिए श्रमदान के एक घंटे के दौरान, 8.75 करोड़ से अधिक लोगों ने देशभर में लगभग 9.2 लाख कार्यक्रमों में भाग लिया, जिसमें 6.8 करोड़ ग्रामीण और 1.95 करोड़ शहरी प्रतिभागी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने हमेशा की तरह उदाहरण पेश करते हुए फिटनेस से प्रेरित करने वाले अंकित बैयानपुरिया के साथ स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और स्वच्छता तथा फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उपराज्यपालों, केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों और सशस्त्र बलों के जवानों ने नागरिकों के साथ पूरे दिल से भाग लिया। 18 दिनों की अभियान अवधि के दौरान, देश भर में औसतन प्रति दिन लगभग 6 करोड़ लोगों ने भाग लिया, जिससे कुल भागीदारी 109 करोड़ से अधिक हो गई।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply