भोपाल- कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के फर्स्ट टाइम वोटर्स से अपील की है कि वो अपने और प्रदेश के भविष्य को ध्यान में रखकर वोट डालें। इस बार मध्य प्रदेश में लगभग 22 लाख युवा पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्हें संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि युवाओं का ये आंकड़ा कांग्रेस के लिए उत्साहजनक है क्योंकि वे प्रगतिशील, संकीर्ण सोच से परे और भविष्योन्मुखी होते हैं। इसी के साथ उन्होने युवाओं से कांग्रेस के समर्थन की सीधी अपील की है।
कमलनाथ ने युवाओं से किया आह्वान
कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि “2023 के मप्र विधानसभा चुनाव में 18 से 19 साल के 22 लाख से ज़्यादा युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। कांग्रेस इन ‘फ़र्स्ट–टाइम वोटर्स’ का अभिनंदन करते हुए आपसे अपील करती है कि अपने और अपने प्रदेश के भविष्य को सामने रखकर अपना वोट डालें
फर्स्ट टाइम वोटर्स को साधने की कोशिश
बता दें कि इस बार कांग्रेस और बीजेपी दोनों का ही ध्यान ‘फर्स्ट टाइम वोटर्स’ पर है। पीएम मोदी भीजब भोपाल आए थे तो उन्होने कहा था कि फर्स्ट टाइम वोटर्स ने इस प्रदेश की खस्ता हालत नहीं देखी। बीजेपी ने पिछले 18 साल में मध्य प्रदेश को बीमारू से विकतिस प्रदेश बना दिया है और इसीलिए जो युवा इस बार पहली बार वोट डालेंगे, उन्होने बीजेपी का सुशासन ही देखा है। अब कांग्रेस ने भी युवाओं को बीजेपी के 18 सालों का हवाला देते हुए भ्रष्टाचार, शोषण, छल कपट का हवाला देते हुए कहा है कि ये बेहद जागरूक और स्मार्ट जेनरेशन है, जो भाजपा के बहकावे, भटकावे, बहलावे और फुसलावे में नहीं आनेवाली है। बिलाशक इन युवाओं का वोट बेहद महत्वपूर्ण है और इससे चुनावी नतीजों का रुख पलट सकता है, इसीलिए अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही इन्हें साधने की कोशिश में जुटी है।
Views Today: 2
Total Views: 112

