Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल

विधानसभा चुनाव में गांव-गांव तक पहुंचेगें मप्र कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता

2 min read
Text Size:

भोपाल- मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया की अध्यक्षता में आप मप्र कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धनोपिया ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस उपभोक्ता प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अभी से पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से एकजुटता से कार्य करें, ज्यादा से ज्यादा लोग पार्टी के पक्ष में होकर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपना मतदान करें, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में बने। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ का एक-एक कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुंचकर अपनी पकड़ मजबूत करे और तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने 15 महीने में जो कार्य कर प्रदेश को विकास में अग्रणी करने का कार्य करने की शुरूआत की थी उसको जन-जन के बीच बतायें।

साथ ही 18 वर्ष की भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और किसानों पर हो रहे अत्याचारों, महंगाई से त्रस्त्र जनता की परेशानियों को उजागर करने का काम करेंगे।
प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा ने कहा कि प्रकोष्ठ का एक एक कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती से काम करेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में गांव-गांव तक पहुंचकर कांग्रेस पार्टी का पक्ष जनता के बीच रखेगा और चुनाव में जीत सुनिश्चित करायेगा। चुनाव को लेकर प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों में एक उत्साह और जोश का माहौल है, जनता खुद इस अत्याचारी भाजपा से मुक्ति चाहती है। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के एक दर्जन पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अभिषेक पटेल, अंकित पटेल, शैलेन्द्र तोमर, सचिन निगोते, निशांत पटेल, केशव शर्मा, अभिनव पंचौली, अलिन नागर, राजीव जैन, ओमप्रकाश दुबे, सुभाष निगोटे सहित अन्य कार्यकता्र मौजूद थे।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply