आज होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अंतर्गत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि भोपाल जिले के सभी 2034 मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया जाएगा। जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ स्टैण्डिग कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें उन्हें मतदाता सूची की एक मुद्रित प्रति एवं एक प्रति सीडी उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश सहित भोपाल जिले में फोटो निर्वाचक नामावली अंतर्गत द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य शुरू हुआ था।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन लिए गए थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि प्रकाशित फोटो निर्वाचक नामावली की अंतिम सूची संबंधित मतदान केंद्र तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में देखी जा सकती है। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय की बेवसाइट पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि कोई भी मतदाता अपना विवरण भारत निर्वाचन आयोग के पर अपनी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

84 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!