मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को होगा। जिले के हरदा और टिमरनी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची 1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार कर ली गई है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि निर्वाचक नामावली का प्रकाशन जिले के सभी मतदान केन्द्रों, जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर किया जाएगा। इस अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली का वाचन बूथ लेबल अधिकारी द्वारा उनके मतदान केन्द्र पर किया जाएगा।

72 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!