Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

हृदय रोगों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना आवश्यक: मुख्यमंत्री श्री चौहान

2 min read
Text Size:
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और चिकित्सकों के साथ किया पौध-रोपण

विश्व हृदय दिवस पर हृदय स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के लिए हार्ट अवेयरनेस व्हीकल को 19 जिलों की यात्रा पर किया रवाना

मुख्यमंत्री चौहान ने अपोलो सेज हॉस्पिटल भोपाल द्वारा विश्व हृदय दिवस पर हृदय स्वास्थ्य जन-जागरूकता के लिए हार्ट अवेयरनेस व्हीकल को 19 जिलों के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वस्थ हृदय के लिए आवश्यक सावधानियां और हृदय रोग से बचाव संबंधी उपाय के बारे में जागरूकता बहुत आवश्यक है। लोग सावधानी बरतें, समय-समय पर जरूरी जांच करवाते रहें और प्रारंभिक लक्षण आने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें तो गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। हृदय जागरूकता वाहन 19 जिलों में 30 दिन में 2500 किलोमीटर की यात्रा करते हुए जनता में जागरूकता का प्रचार-प्रसार करेगा। इस अवसर पर सेज ग्रुप के सीएमडी संजीव अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक सुश्री रिंकी अग्रवाल, सलाहकार हितेश वाजपेई तथा अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ व चिकित्सक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ संजीव अग्रवाल तथा उनकी टीम ने पौधे-रोपण किया।

ग्वालियर की संस्था ” फिर एक प्रयास” ने भी लगाए पौधे

मुख्यमंत्री चौहान के साथ ग्वालियर की संस्था “फिर एक प्रयास” के पं. अंकित शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान को पं. अंकित शर्मा ने अपनी पुस्तक “मेरी नजर में सुंदरकांड” भेंट की। टी.पी. सिंह तथा श्रीमती संतोष सिंह व श्रीमती रीना सिंह साथ थीं।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply