अलीराजपुर में ट्रैक्टर ट्राली पर गिरा विशाल पेड़, छह बच्चे व एक महिला घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आलीराजपुर- अनंत चतुर्दशी पर करीब पांच बजे चंद्रशेखर आजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बरझर में बड़ा हादसा हो गया। गणपति विसर्जन के लिए ट्रैक्टर ट्राली में जा रहे श्रद्धालुओं पर विशाल पेड़ गिर गया। इससे छह बच्चे व एक महिला घायल हो गई। पांच गंभीर घायलों को गुजरात के दाहोद रेफर किया गया है।

बरझर से ट्रैक्टर में बड़गांव तालाब जा रहे थे

चंद्रशेखर आजादनगर थाना प्रभारी गोपाल परमार ने बताया कि श्रद्धालु गणपति विसर्जन के लिए बरझर से ट्रैक्टर में बड़गांव तालाब की ओर जा रहे थे। मार्ग में तेज हवा व बारिश के बीच एक पेड़ धराशायी हो गया, जो नीचे से गुजर रहे ट्रैक्टर की ट्राली पर जा गिरा।

ये लोग हुए घायल

इससे वाहन पर सवार संचल शंकर राठौर (11), लक्ष्य शैलेष राठौर (12), रघु वीरसिंह राठौर (12), हीना वीरसिंह राठौर, सौरभ कमलेश राठौर (11) सभी निवासी बरझर, सुशीलाबेन चौहान (32) निवासी बड़ा खुटाजा, कार्तिक पिंटू चौहान (12) निवासी बोरकुंडिया घायल हो गए।

घायलों को पेड़ के नीचे से निकाला

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को पेड़ के नीचे से निकाला गया। पांच गंभीर घायलों को दाहोद रेफर कर दिया गया है। दो घायलों को अधिक चोट नहीं आई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया।

Views Today: 2

Total Views: 108

Leave a Reply

error: Content is protected !!