Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

नगर परिषद कर्मचारी बैठे हड़ताल पर

3 min read
Text Size:

परिषद के छोटे से लेकर बड़े काम हुए प्रभावित

शिवा अग्रवाल, भौरासा- नगर परिषद के समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी परिषद के सामने बैठे अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से छोटे से लेकर बड़े काम हुए प्रभावित हड़ताल को लेकर नगर वासी हो रहे परेशान जिसमे कई ऐसे लाभार्थी है जो खाद्य पर्ची, पेंशन, गैस कनेक्शन, मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजनाओ को लेकर कई ऐसी योजनाओं है जिसमे नगर परिषद का हस्तक्षेप होता और वही काम परिषद से होता है परंतु कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सभी काम हुए प्रभावित व लाभार्थी हो रहे परेशान

कर्मचारियों द्वारा पूर्व में भी हड़ताल की गई थी भोपाल जाकर नगरीय आयुक्त के सामने समस्त प्रदेश के नगरीय कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन भी किया गया था उसमे भी कर्मचारियों को अवशासन देकर पुनः अपने काम जाने को कहा था परन्तु शासन व प्रशासन द्वारा सिर्फ अवशासन देकर इति श्री किया जा रहा हे जिससे अब कर्मचारियों में काफी रोष देखने को मिल रहा हे अब चुनावी साल होने के कारण समस्त विभाग के कर्मचारी अपनी अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर जा रहे हे और शासन से अपनी मांग मनवा रहे हे मुख्यमंत्री द्वारा अभी तक कर्मचारियों को साधने के लिए हर मांग मानी जा रही हे इसी को लेकर अब नगरीय निकाय के समस्त कर्मचारी भी अपनी मांगों लेकर अब अनिश्चित कालीन हड़ताल कर रहे हे जिसमे मुख मांगे है जिसमे दैनिक वेतन भोगियों को स्थाई करना,स्थाई कर्मचारी को चतुर्थ श्रेणी का लाभ मिलना,वेतन बड़ाना व आदि मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे हे इसी को लेकर आज क्षेत्रीय विधायक सज्जनसिंह वर्मा कर्मचारियों से मिलने पहुंचे व सभी को कहा की दो महीने बाद कांग्रेस सरकार आने पर आपकी सभी मांगो सबसे पहले पूर्ण किया जाएगा और कहा की कोरोना काल में जब हम सभी घर बैठे थे तो इन्होंने ही नगर की स्वच्छता का ध्यान रखा इस ऐसे कर्मचारी योधाओ का सरकार इनकी मांगो को एल कर अपना कोई ध्यान नहीं दे रही इसका खामियाजा सभी कर्मचारी आने वाले विधानसभा चुनाव में देंगे इन्ही मांगो को लेकर दैनिक वेतन भोगी इकाई अध्यक्ष जयश भाटिया व परिषद के कर्मचारियों द्वारा क्षेत्रीय विधायक को एक ज्ञापन दिया हे जिसका वाचन मुबारिक खान ने किया इनके साथ विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, दिनेश यादव, जीवनसिंह गेंदा ठाकुर, अयूब टाइगर, बहादर भाटिया, सोहेल चिश्ती, चांद पठान, रमेश इनानी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे साथ ही मुबारिक खान, अनिल नामदेव, इफ्तियार खान, जयसिंह ठाकुर, संतोष ठाकुर, दिनेश चावड़ा, अमरसिंह कुमावत सहित अन्य महिला पुरुष कर्मचारीगण उपस्थित थे।

इन मुख्य मांगो को मुख्यमंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से मानना व आदेश पारित नही किया जाता है तब तक समस्त कर्मचारी काम पर नही लोटने का मन मना चुके है

111 Views
What do you think?

Leave a Reply