Skip to content
Thursday, 26 November 2026
खरगोन

आदर्श कालोनी स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर में जाट समाज ने की महाआरती 

1 min read

 

 

विकास पवार, बड़वाह – सत्यवीर तेजाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में जाट समाजजनों द्वारा देर शाम तेजाजी महाराज की महाआरती का आयोजन किया। उक्त आयोजन आदर्श कालोनी स्थित अंबिकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बने सत्यवीर तेजाजी महाराज के मंदिर में किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष, युवा एवम बच्चे सम्मिलित हुए। महाआरती के बाद समाजजनों के लिए भंडारा प्रसादी का आयोजन भी किया गया। इसके पहले शाम करीब 6 बजे जाट मोहल्ले से तेजाजी महाराज की शोभायात्रा प्रारंभ हुई। जिसमे आतिशबाजी के बीच ढोल की थाप पर समाज के पुरुष जमकर थिरके। वरिष्ठजन भी इस शोभायात्रा में साफे पहने नजर आए। समाज की महिलाएं भी शोभायात्रा में सम्मिलित हुई। सुसज्जित बग्गी में तेजाजी महाराज को विराजित किया गया था। जाट मोहल्ले से निकली शोभायात्रा इंदौर रोड होकर आदर्श कालोनी पहुंची। जहा वीर तेजाजी मंदिर में छत्री निशान अर्पित किए गए। इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ। समाज अध्यक्ष गणेश चौधरी, उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, सचिव जयराम चोपड़ा, सदस्य श्यामू जाट, मुकेश डूडी, पूनमचंद जाट, संजय चौधरी सहित अन्य समाजजन सम्मिलित हुए।

227 Views
227 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply