Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल

पितृपक्ष के लिए रानी कमलापति-गया के मध्य स्पेशल ट्रेन

1 min read
Text Size:

भोपाल- रेल प्रशासन द्वारा पितृपक्ष के अवसर पर पिंड दान एवं तर्पण करने गया जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 01661 रानी कमलापति-गया के मध्य चार ट्रिप तथा 01662 गया-रानी कमलापति के मध्य तीन ट्रिप स्पेशल ट्रेने चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके अनुसार गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति- गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 28 सितंब, 3 अक्टूबर, 8 अक्टूबर  एवं 13 अक्टूबर को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 1.20 बजे प्रस्थान कर कर अगले दिन सुबह 8.20बजे गया स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01662 गया – रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 1 अक्टूबर, 6 अक्टूबर एवं 11 अक्टूबर को गया स्टेशन से दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10.55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

182 Views
What do you think?

Leave a Reply