Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल

पीएम मोदी के भोपाल दौरे को लेकर सुरक्षा तैयारियां तेज, पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों संग की बैठक

2 min read
Text Size:

भोपाल- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 सितंबर को प्रस्तावित भोपाल दौरे को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। एसपीजी की टीम भी पीएम की सुरक्षा को लेकर तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भोपाल पहुंच गई है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने पुलिस कंट्रोल रूम में इस वीवीआइपी मूवमेंट को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों पर मंथन किया। इस बैठक में बाहर से वीवीआइपी ड्यूटी के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

पुलिस कमिश्नर ने मामले में पुलिस अधिकारियों को ट्रैफिक और पुलिस बल को लेकर गहन चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री के आने से लेकर उनके जाने तक के मूवमेंट पर पुलिस कर्मियों को निर्धारित प्वाइंट पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।

एयरपोर्ट के आसपास रहेगी पुलिस की कड़ी चौकसी

हम बता दें कि 25 सितंबर को जंबूरी मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री भोपाल पहुंच रहे हैं। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी भोपाल में रहेंगे। इस दौरान सुबह ही वीआइआइ लोगों का आना शुरू होगा। इसलिए सुबह ही एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ रहेगी, इसको देखते हुए एयरपोर्ट के दोनों तरफ पुलिस की ज्यादा चौकसी होगी।

रोड शो को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

अभी तक जानकारी से ऐसा लग रहा है कि वह एयरपोर्ट से सीधे हेलीकाप्टर के द्वारा जंबूरी मैदान पहुंचेंगे। ऐसी खबरें भी आ रही है कि उनका एक रोड शो करवाने की प्रदेश भाजपा की मंशा है, लेकिन उसे हर बार सुरक्षा कारणों से टाल दिया जाता है। इस बार क्या हालात बनते हैं, इसको लेकर फिलहाल तो कोई फैसला नहीं हो पाया है।
बैठक में पुलिस कमिश्नर ने मार्ग व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ड्यूटी हेतु भोपाल एवं प्रदेश से आए पुलिस अधिकारियों को जंबूरी के तरफ के मार्ग पर यातायात बदलाव और सुरक्षा लेकर विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply