मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों रनवे की होगी मरम्मत, 17 अक्टूबर को बंद रहेगा एयरपोर्ट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुंबई- छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोनों रनवे को मानसून के बाद निर्धारित रखरखाव के लिए 17 अक्टूबर, 2023 को बंद करने का निर्णय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने लिया है। यह मरम्मत शाम 5 बजे के बीच की जाएगी. अनुमान है कि 500 ​​से ज्यादा विमान सेवा प्रभावित होंगी. गौरतलब हो कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है।

यहां से हर दिन 950 से ज्यादा उड़ानें उड़ान भरती हैं। दो रनवे में से, मुख्य रनवे प्रति घंटे 46 उड़ानें संभालता है, जबकि दूसरे रनवे पर प्रति घंटे 35 उड़ानें होती हैं। विमानों के सुरक्षित आगमन और प्रस्थान को सुनिश्चित करने के लिए हर साल मानसून के बाद रनवे का रखरखाव किया जाता है। इस साल, मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी 17 अक्टूबर को दोनों रनवे- आरडब्ल्यूवाय 09/27 और आरडब्ल्यूवाय 14/32 को अस्थायी रूप से बंद कर देगी। इस संबंध में छह महीने पहले ही नोटिस टू एयरमेन (एनओटीएएम) जारी किया जा चुका है।

Views Today: 2

Total Views: 66

Leave a Reply

error: Content is protected !!