Skip to content
Thursday, 22 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया का माउंट सेमेरू ज्वालामुखी फटा

1 min read
Text Size:

जकार्ता- इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में सेमेरू ज्वालामुखी के शुक्रवार को अचानक फट जान से उसमें से गर्म राख निकलने लगी। स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार फटा, जिससे क्रेटर से दक्षिण-पूर्व की ओर 700 मीटर दूर तक गर्म राख फैल गई।
निगरानी चौकी के एक अधिकारी ने कहा, ज्वालामुखी के विस्फोट से दक्षिण-पूर्व और दक्षिण की ओर मोटी, भूरे रंग की राख फैल गई।

अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और इसके 13 किमी के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र और शिखर के आसपास 5 किमी के दायरे में जाने से बचने का आह्वान किया है। समुद्र तल से 3,676 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सेमेरू ज्वालामुखी खतरे के उच्चतम स्तर चार से नीचे तीसरे स्तर पर बना हुआ है। दिसंबर 2021 में इसके विस्फोट के कारण हजारों लोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा था और 50 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply