Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
देवास मध्य प्रदेश

नगर निगम में मर्यादाएं हुई तार-तार

3 min read
Text Size:

 

शेखर कौशल, देवास। नगर निगम में नई परिषद बनने के बाद से कुछ ना कुछ निरंतर घटित होता आ रहा है। लेकिन शुक्रवार को तो अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच की मर्यादाएं तार-तार हो गई। उपायुक्त जैसे ऊंचे ओहदे पर बैठे अधिकारी के कक्ष में जब पार्षद नेता सत्ता पक्ष मनीष सेन अपने साथी पार्षद पति विनय सांगते और पार्षद पति इरफान अली के साथ चर्चा करने गए तो पद के घमंड में चूर होकर बैठे उपायुक्त पुनीत शुक्ला ने चर्चा के दौरान तेश में आकर पार्षद पति विनय शांति के साथ जातिसूचक शब्दों का उपयोग कर दिया, जिस पर साथी पार्षद पति इरफान अली ने तेश में आकर पुनीत शुक्ला पर हाथ उठाया। जिसमें साथी दोनों पार्षदों ने बीचबचाव कर विवाद को संवाद तक ही सीमित रखा। इस पूरे वाक्य का एक चश्मदीद गवाह नगर निगम का ठेकेदार अनिश शेख पूरे घटनाक्रम के समय वहां मौजूद था। उसने भी अधिकारी को उंगली दिखाकर उसकी गलती का एहसास बार-बार कराया इसके बाद सभी लोग उपाय के कक्ष से चले गए। जनप्रतिनिधियों के कक्ष से चले जाने के बाद दिमाग के जादूगर पुनीत शुक्ला ने निगम के अन्य अधीनस्थ और वरिष्ठ को घटना की जानकारी दी। लेकिन इसमें भी उन्होंने एक अपनी बड़ी जादूगरी कर दी उनके कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हुई। जिसे पेन ड्राइव में कॉपी कर कोतवाली थाने पर जाकर लिखित आवेदन के साथ देकर नेता सत्ता पक्ष पार्षद मनीष सेन और पार्षद पति इरफान अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की दरख्वास्त की। इस बात की जब जानकारी जनप्रतिनिधियों को लगी तो भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद एकजुट होकर निगम सभापति रवि जैन को साथ लेकर कोतवाली थाने पर इक_ा हुए, जहां भाजपा नेता विनय सांगते ने पूरी घटना से वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराया। साथ ही बीच बचाव करने आए पार्षद पति इरफान अली को भी गलियों से अपमानित किया। उपायुक्त पुनीत शुक्ला द्वारा उन्हें जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने की लिखित शिकायती आवेदन कोतवाली थाने पर दिया। साथ ही वहां मौजूद भाजपा के लगभग पार्षदों मनीष सेन निगम सभापति रवि जैन, इरफान अली, राजेन्द्र ठाकुर, अजय तोमर, संजय दायमा, प्रवीण वर्मा, गोपाल खत्री, जितेंद्र मकवाना, भूपेश ठाकुर, नीलेश वर्मा, राजा अकोदिया, संजय ठाकुर ने भी उपायुक्त पुनीत शुक्ला के द्वारा निरंतर जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार किए जाने की लिखित शिकायत कोतवाली थाना प्रभारी को की गई।

सीसीटीवी वीडियो से उपयुक्त ने ऑडियो डिलीट करवाई : विनय सांगते

पार्षद पति विनय सांगते में चर्चा के दौरान कहा कि पूरी नगर निगम में भ्रष्टाचार मचाने वाले दिमाग के जादूगर उपयुक्त पुनीत शुक्ला ने अपने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बुलाकर सीसीटीवी कैमरे की वीडियो से ऑडियो डिलीट करवा कर पूरे घटनाक्रम की वीडियो जारी की गई है। इनके द्वारा वीडियो से छेड़छाड़ कर वीडियो को जारी किया गया है ऑडियो सहित पूरी वीडियो सामने आती है तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply