-नामदेव समाज विकास परिषद की बैठक आयोजित
-कार्यकारिणी का हुआ गठन
अनोखा तीर, हरदा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संत नामदेव महाराज की जयंती नामदेव समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। नामदेव समाज के मीडिया प्रभारी नारायण नामदेव ने बताया कि सर्व नामदेव दर्जी समाज के आराध्य संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती को लेकर नवागत अध्यक्ष प्रमोद बोरसे नामदेव के निवास स्थान पर समाज की एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में हरदा, टिमरनी, सिराली, रहटगांव, भेरूंदा, मसनगांव आदि स्थानों से समाज के बंधु उपस्थित हुए। सर्वप्रथम संत नामदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर सभी ने संत नामदेव जी के जयकारे लगाए। नवागत अध्यक्ष प्रमोद बोरसे नामदेव द्वारा कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें संरक्षक मोहनलाल नामदेव सिराली, उपाध्यक्ष सचिन सेठ नामदेव टिमरनी, विपिन नामदेव रहटगांव, सहसचिव नारायण बोरसे नामदेव टिमरनी, नीरज नामदेव हरदा, सलाहकार संतोष बोरसे नामदेव हरदा एवं मीडिया प्रभारी पत्रकार नारायण नामदेव को मनोनीत किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने संत शिरोमणि नामदेव जयंती को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया।







