Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल

भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती मनेगी धूमधाम से

2 min read
Text Size:

भोपाल- शहर में भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर कई जगह धार्मिक अनुष्ठान होंगे। भेल कारखाने के अलग-अलग ब्लाकों में झांकियां सजाई जाएंगी। कारखाने में कर्मचारी व उनके स्वजन झाकियों को देख सकेंगे। सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक भेल कारखाने में कार्यक्रम चलेंगे।कारखानों में मशीनों की पूजा-अर्चना होगी। सर्व विश्वकर्मा समाज समिति की द्वार अग्रसेन चौराहा इमामी गेट भोपाल पर पूजन महोत्सव व चल समारोह शुरू होगा। पहले भजनों की प्रस्तुति होगी। करोंद भोपाल के भजन गायक जगदीश विश्वकर्मा प्रस्तुति देंगे। संत हिरदाराम नगर, कजलीखेड़ा कोलार, छावनी पठार, शिव नगर, आनंद नगर, करोंद, कंकाली मंदिर प्रांगण में भगवान विश्वकर्मा मंदिर, गोविंदपुरा मंदिर, एकतापुरी विश्वकर्मा मंदिरों में पूजा होगी।

पूजा-अर्चना होगी। एक बजे झांकियां लेकर पहुंचेंगी। झांकियां चल समारोह में शामिल होंगी। 700 कलश के साथ महिलाएं चलेंगी। इमामी गेट से चल समारोह शुरू होगा, जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ, छोला दशहरा मैदान पर शाम को छह बजे पहुंचेगा। चल समारोह के लिए रेलवे के दोनों फाटक एक गणेश मंदिर और दशहरा मैदान छोला फाटक खोलें जाएंगे। इसके लिए विश्वकर्मा समाज ने रेलवे ने अनुमति ली है। समिति के संयोजक विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, महापौर मालती, पूर्व मंत्री मुकेश सहित बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज व गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें विश्वकर्मा समाज के दो धर्म गुरु चैतन्य बापू और तरुण मुरारी बापू शामिल होंगे।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply