Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

जन आशीर्वाद यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को वापस जाओ की नारेबाजी के साथ दिखाए काले झंडे

2 min read
Text Size:

झाबुआ- भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा के जिले में पहुंचने पर आमजनों द्वारा जहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भावभीना स्वागत अभिनन्दन किया गया, वहीं दूसरी तरफ दलबदल करने से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के काफिले को काले झंडे दिखाते हुए रोष प्रदर्शन किया।

जन आशीर्वाद यात्रा के थान्दला नगर से गुजरने के दौरान नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले को काले झंडे दिखाए जाने का योजनाबद्ध रूप से प्रयास किया गया था, किन्तु पुलिस की सख्ती के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसमें सफलता नहीं मिल पाई, ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़क किनारे स्थित घरों की छत पर खड़े होकर काले झंडे दिखाकर एवं नारेबाजी कर ही संतोष करना पड़ा। थांदला पुलिस ने कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

दूसरी तरफ जन आशीर्वाद यात्रा के जिले के पेटलावद पहुंचने पर वहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस समय काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी, जब सिंधिया  का काफिला जन आशीर्वाद यात्रा स्थगित होने के बाद पेटलावद में कार्यकर्ताओं की सभा लेने हेतु सभा  स्थल की ओर बढ़ रहा था। रास्ते में ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए गए। सुबह से ही पुलिस प्रशासन को सूचना थी की कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा ज्योतिराज सिंधिया को काले झंडे दिखाए जाएंगे, इसलिए कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया था, बावजूद कुछ कार्यकर्ता अपने हाथों में काले झंडे लेकर नारेबाजी करने लगे, ओर इस तरह सिंधिया और भाजपा के प्रति रोष प्रदर्शन किया।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply