अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई विद्यालय इंदौर रोड में 17 सितंबर दिन रविवार को विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन में सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्य प्रदेश की योजना अनुसार विद्या भारती विद्वत परिषद जिला हरदा द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महत्व एवं सार्थकता और क्रियान्वयन की दृष्टि से समविचारी शिक्षण संस्थानों की संयुक्त विचार संगोष्ठी होगी। विद्वत परिषद के जिला संयोजक आलोक जैन ने बताया कि समविचारी शिक्षण संस्थाओं के लिए यह विचार संगोष्ठी आयोजित की गई है। जिसमें हरदा जिले के सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुख इस संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्य भरत प्रान्त के प्रादेशिक सचिव शिरोमणि दुबे उपस्थित रहेंगे।
113 Views

