Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा अनावरण अब 21 को

2 min read
Text Size:

इन्दौर- प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा की निर्मित अतिवर्षा की स्थिति के चलते ओंकारेश्वर स्थित आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण अब 21 सितंबर को होगा । पहले यह 18 सितंबर को होने वाला था । अपने नेटवर्किंग अकाउंट एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर पोस्ट करती मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कार्यक्रम तिथि परिवर्तन की सूचना दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने अपनी पोस्ट में लिखा कि महाकाल की कृपा से मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है । भगवान महाकाल और भगवान ओंकारेश्वर के आशीर्वाद से मां नर्मदा स्थित बांध भर गए हैं प्रदेश में वर्षा की स्थिति को देखते हुए हम ओंकारेश्वर स्थित भगवान आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम 18 सितंबर के स्थान पर 21 सितंबर को करने जा रहे हैं ।

प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम स्थल पर जारी समस्त धार्मिक अनुष्ठान अब 21 सितंबर तक अनवरत जारी रहेंगे । वहीं अतिवर्षा की स्थिति को लेकर सीएम ने सतर्क रहने के निर्देश भी दिए हैं, उन्होंने बड़वानी , : खरगोन , धार , आलीराजपुर और खंडवा जिले में लगातार हो रही बारिश और अतिवृष्टि का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सारी टीमें सतर्क रहे । यदि किसी के अतिवृष्टि के कारण फंसने की सूचना मिलती है तो तत्काल राहत कार्य में जुट जाएं । इंदौर संभाग के कलेक्टर कमिश्नर भी वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर जिला प्रशासन के संपर्क में है ।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply