Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

जन आशीर्वाद यात्रा: सीएम ने की गुना को निगम बनाने और मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा

3 min read
Text Size:

गुना- जन आशीर्वाद यात्रा का शनिवार देर शाम नगर में प्रवेश हुआ। इस मौके पर यात्रा शहर के नानाखेड़ी मंडी गेट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यात्रा में शामिल हुए। यहां से वह शहर में रोड शो करते हुए निकले। सीएम का यह रोड शो हनुमान चौराहा, हाट रोड, सदर बाजार, जयस्तम्भ चौराहा, जगत तिराहा होते हुए लक्ष्मीगंज पहुंचा। यहां आमसभा आयोजित हुई। इस मौके पर पर मुख्यमंत्री चौहान ने बड़ी घोषणा करते हुए गुना को नगर निगम का दर्जा देने के साथ ही मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। इस मौके पर चौहान ने कहा कि  गुना की जनता की बहुत समय से मांग थी। इसलिए गुना को नगर निगम बनाया जाएगा और गुना में मेडिकल कॉलेज भी खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने आधी आबादी को पूरा न्याय दिया है। हम लाड़ली बहना योजना को एक हजार रुपए तक सीमित नहीं रखेंगे। जैसे-जैसे व्यवस्था होती जाएंगी हम पैसे बढ़ा-बढ़ाकर 3 हजार तक करेंगे। कांग्रेस ने कभी नहीं किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पीएम आवास में जिनके नाम छूट गए, ऐसे आवासहीनों को मुख्यमंत्री आवास योजना के नाम पर आवास मिलेंगे। इसके आवेदन भी गांवों एवं वार्डों में वैसे ही भरे जाएंगे जैसे लड़ली बहना के भरे गए थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहनों के जीवन में लाडली बहना योजना उजियारा बनकर आई है। आज मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से बहनें अपने साथ-साथ अपने बच्चों और परिवार की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि हर महीने पैसे आने से बहनों को घर के साथ ही समाज में भी सम्मान मिला है। लाड़ली बहना योजना के तहत एक हजार रूपए प्रति महीने मिलने वाली राशि को अब 1250 रूपए कर दिया गया है। हर लाडली बहना को 250 रूपए के मान से बढ़ाते हुए 3000 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों की आंखों में कभी आँसू नही आने दूंगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अगले साल से 60 प्रतिशत लाने वाले बच्चों को भी 25000 रूपए लैपटॉप की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही जो बच्चे 12वीं कक्षा में अपने स्कूल में टॉप आएंगे, उनमें बेटा और बेटी को स्कूटी दी गई है। अगले साल दो बेटा और दो बेटियों को स्कूटी दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं की आईआईटी, मेडिकल और दूसरी उच्च शिक्षा की फीस भी सरकार द्वारा भरी जाएगी।

इसके पूर्व जन आशीर्वाद यात्रा शनिवार को गुना जिले की सीमा लहर घाट पहुंची। जहां पर भाजपा जनों ने यात्रा की भव्य अगवानी कर स्वागत किया। तत्पचात जन आशीर्वाद यात्रा की म्याना में एक विशाल आमसभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, क्षेत्रीय सांसद डॉ केपी यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने संबोधित कर जनता का आर्शीवाद लिया। सभा में स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने दिया। इस मौके संभागीय यात्रा के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत, जिला संगठन प्रभारी गोपाल आचार्य, यात्रा प्रभारी ओएन शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा जन उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि म्याना आमसभा पश्चात जन आशीर्वाद यात्रा ,भदौरा, पाटई ऊमरी, नेगमा होते हुए नानाखेड़ी से मुख्य मार्गों से होते हुए गुना लक्ष्मीगंज में पहुंची। जन आशीर्वाद यात्रा का रात्रि विश्राम कर अगले दिवस बजरंगगढ़, आरोन, राघौगढ़, बीनागंज, चांचौड़ा होते हुए जिले की चारों विधान सभाओं में घूमकर जनता का आशीर्वाद लेगी।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply