‘’प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’’ का शुभारंभ 17 सितम्बर को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ 17 सितंबर को होगा। ‘’प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’’ अंतर्गत 18 ट्रेड जिसमें बढ़ई, नाव बनाने वाले, अस्त्रकार, लोहार, हथौड़ा और टूल किट निर्माता, ताला बनाने वाले, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, चर्मकार, राज मिस्त्री, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, पारंपरिक गुड़िया और खिलौना निर्माता, मछली पकड़ने का जाल निर्माता का कार्य करने वाले कारीगरों को आधुनिक औज़ार प्रदान कर ट्रेनिंग एवं क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए योग्यता न्यूनतम आयु 18 वर्ष, लाभार्थियों को पिछले 05 वर्षों में भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी भी ऋण सहायता की योजना का पात्र नहीं होना चाहिए। योजना द्वारा लाभ परिवार के एक सदस्य तक ही सीमित रहेगा। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्य पात्र नहीं होंगे।

133 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!