जिले में भारी बारिश, नदी-नाले उफान पर, सतपुड़ा और पारसडोह के गेट खोले

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बैतूल- जिले में तेज वर्षा जारी रहने से नदी नालों में बाढ़ की स्थित निर्मित हो गई है। ताप्ती नदी पर बने पारसडोह जलाशय के तीन गेट 70 सेमी की ऊंचाई पर खोल दिए गए हैं। सारनी के सतपुड़ा जलाशय के भी सात गेट 11 फीट की ऊंचाई पर खोलकर तवा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। सारनी क्षेत्र में मोरडोंगरी नदी के पुल पर पानी आ जाने से आसपास के 10 गांवों का संपर्क सारनी से टूट गया है।

पारसडोह जलाशय के तीन गेट खोले

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री विपिन वामनकर ने बताया कि गुरुवार सुबह से हो रही तेज वर्षा की वजह से पारसडोह जलाशय में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। सुबह तीन गेट 70 सेमी की ऊंचाई से खोले गए हैं। वर्षा जारी रही तो एक गेट और खोला जाएगा। इससे ताप्ती नदी में जल स्तर बढ़ गया है। आसपास के क्षेत्रों में सूचना दे दी गई है।

सतपुड़ा के सात गेट खोले

सारनी से दीन दयाल गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र में तेज वर्षा सुबह से हो रही है। इससे सतपुड़ा जलाशय में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलाशय प्रबंधन के द्वारा सात गेट 11 फीट की ऊंचाई से खोल दिए हैं। इससे तवा नदी में बाढ़ की स्थिति बन गई है। उधर सारनी से चोपना जाने वाले मार्ग भी पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। इस वजह से वहां आवाजाही बंद हो गई है।

Views Today: 2

Total Views: 258

Leave a Reply

error: Content is protected !!