Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल

दिग्विजय को आंशका प्रदेश में हमारे नेताओं पर ईडी और इनकम टैक्स के छापे पड़ सकते

2 min read
Text Size:

भोपाल- मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस को आशंका है कि केंद्र की बीजेपी सरकार हमारे नेताओं पर ईडी और इनकम टैक्स के छापे पड़वा सकती है। पार्टी नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम डरने वाले नहीं। दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में विपक्ष के नेताओं पर आईटी और ईडी की रेड होने की आशंका जाहिर की है। उनका कहना है मध्य प्रदेश में जगह-जगह ईडी और आईटी दफ्तर खोले जा रहे हैं। अधिकारियों को नियुक्त किया जा रहा है. इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार के मंत्रियों, कर्मचारी और स्टाफ मेंबर्स पर ईडी आईटी की कार्रवाई की जा रही है। लेकिन हम लोग डरने वालों में से नहीं हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के पहले एआईसीसी इंचार्ज केसी वेणुगोपाल, मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, कमलनाथ के साथ पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक के बाद सिंह ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हर संसदीय क्षेत्र में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। चुनाव के नतीजे आने तक सभी पर्यवेक्षक जिलास्तर तक संगठन के साथ काम करने वाले हैं। सभी पर्यवेक्षक चुनाव तक एआईसीसी को अपनी रिपोर्ट सौंपने वाले हैं। आज पूरे प्रदेश में आम राय बन चुकी है इस चुनाव में कांग्रेस की सरकार बन रही है।

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा अभी ऑब्जर्वर की बैठक हुई है। सभी से चर्चा की है सबको समझाया है कि किसका क्या दायित्व है। यह सब जाकर एक-एक जिले में काम करने वाले हैं। एक-एक विधानसभा लोकसभा क्षेत्र में काम करने वाले हैं। कांग्रेस की टिकट लिस्ट को लेकर कमलनाथ ने कहा जब हमें उचित लगेगा हम लिस्ट जारी होगी। आज की बैठक के बाद अब दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि अब कांग्रेस जल्द ही अपनी पहली सूची जारी कर सकती है।
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा मध्यप्रदेश में कांग्रेस कन्फ्यूजन में है। गुट और गिरोह में बंटी हुई है। टिकट किसे दे इसका कंफ्यूजन है। कांग्रेस को बहुत सारी सीटों पर उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। दिल्ली से लेकर भोपाल तक और सभी जिलों में 10-10 गुट काम कर रहे हैं। कमलनाथ , दिग्विजय सिंह ,अरुण यादव, सुरेश पचौरी सबका अपनी ढपली अपना राग है।  कांग्रेस की स्क्रीनिंग बे-नतीजा रहेगी।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply