Skip to content
Thursday, 22 October 2026
धर्म

पितृपक्ष में कर लें ये अचूक उपाय, जमकर कृपा बरसाएंगे पूर्वज

2 min read
Text Size:

हर कोई अपने जीवन में सुख सफलता और शांति चाहता है इसके लिए लोग प्रयास भी खूब करते हैं लेकिन फिर भी अगर आपको कार्यों में सफलता हासिल नहीं हो रही है या फिर दुख परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो इसकी एक वजह पितृदोष भी हो सकता है।

अगर अगर आपकी कुंडली में पितृदोष है तो आपको तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप पितृपक्ष के दिनों में कुछ उपायों को कर सकते है इस बार पितृपक्ष का आरंभ भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से होने जा रहा है ऐसे में 29 सितंबर से श्राद्ध शुरु हो रहे हैं और समापन अश्विन अमावस्या पर हो जाएगा। अगर आप पितृपक्ष को दूर करना चाहते हैं तो पितृपक्ष के दिनों में कुछ उपायों को कर सकते हैं तो आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं।

पितृपक्ष में करें ये उपाय
वास्तु अनुसार पितरों की तस्वीर हमेशा ही दक्षिण पश्चिम दिशा की दीवार के कोने पर लगाना चाहिए और इस बात का ध्यान रखते की उनकी तस्वीर मुस्कुराती हुई होनी चाहिए। अगर हम ऐसा करते हैं तो इससे पितृ हमेशा खुश रहते हैं और उनका आशीर्वाद वंशजों पर बना रहता है। अगर आपकी कुंडली में पितृदोष है तो ऐसे में पितृपक्ष के दिनों में रोजाना सुबह उठकर स्नान करें इसके बाद पितृ को प्रणाम कर उन्हें पुष्प माला अर्पित करें ऐसा करने से पूर्वज प्रसन्न हो जाते हैं और सारे दोष बाधा दूर होते हैं। इसके अलावा पितृ की पुण्यतिथि या फिर सालगिरह अच्छी तरह से मनाएं साथ ही इस दिन पूजा पाठ और दान पुण्य के काम भी करें। ऐसा करने से पूर्वज प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और पितृदोष दूर हो जाता है।

164 Views
What do you think?

Leave a Reply