-बरकतउल्ला विश्वविद्यालय कर रहा तैयारी
अनोखा तीर, हरदा। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय बीयू द्वारा अब अपने सभी विद्यार्थियों को अंकसूची, डिग्री और माइग्रेशन प्रमाणपत्र डिजिटल फार्मेट में दिए जाएंगे। इसके लिए यूनीवर्सिटी मैनेजमेंट द्वारा चरणबद्ध तैयारी शुरू की दी गई है। इस बारे में विश्वविद्यालय ने एक सूचना पत्र जारी किया है। इसमें बताया गया है कि अब विद्यार्थियों को सत्यापित दस्तावेज मिलेंगे। इन्हें वे कहीं से भी प्राप्त कर सकते हैं।
कंपनियों से हो रही चर्चा
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा इस पर कई आईटी कंपनियों से चर्चा कर रहा है। अब तक 12 कंपनियों के प्रस्ताव मिल चुके हैं। जल्द ही किसी एक प्रस्ताव पर सहमति बन जाएगी। इसके बाद अगले साल तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। यह लागू होने के बाद विद्यार्थी कहीं भी बैठकर अपना दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि बीयू यह व्यवस्था अगले साल से लागू करेगा। इसमें विद्यार्थियों को डिजिटल फार्मेट में मार्कशीट, डिग्री, माइग्रेशन सहित अन्य दस्तावेज मिलना शुरू हो जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि विद्यार्थियों के सभी दस्तावेज पूरी तरह सुरक्षित रहें और इनमें किसी भी तरह से छेड़छाड़ नहीं हो सके। बीयू संबंधित को भेज सकेगा।
बीयू करेगा मानिटरिंग
इस व्यवस्था के शुरू होने पर विश्वविद्यालय द्वारा मानिटरिंग की जाएगी। इसमें दोनों ओर से मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उसके बाद ही यह विद्यार्थियों को डिजिटल फार्मेट में दिए जाएंगे। इस सिस्टम को विद्यार्थी के डीजी लाकर से भी जोड़ा जाएगा, ताकि उसके पास भी उपलब्ध हो सके। वह किसी भी जगह प्रवेश या नौकरी में आवेदन करने के लिए इसे सीधे संबंधित के पास भेज सकेगा।





