जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर केसी परते सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। जनसुनवाई में ग्राम छिदगांव निवासी किरण नागले ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया को संबल योजना का लाभ न मिलने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने जनपद पंचायत टिमरनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पात्रता अनुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। ग्राम सन्यासा निवासी श्रीमती बसकर राजपूत ने आवेदन देकर बताया कि समग्र आईडी में पंचायत सचिव द्वारा त्रुटी किए जाने के कारण लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिस पर उन्होने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व लोक सेवा केन्द्र के जिला प्रबन्धक को समग्र आईडी में आवश्यक सुधार करवाने के निर्देश दिए, सिराली नगर के वार्ड क्रमांक 15 के निवासियों ने अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा को आवेदन देकर खुदिया मेन रोड से विक्रमपुर कॉलोनी तक जाने वाले मार्ग पर बरसात में कीचड़ होने की समस्या बताते हुए बजरी मुरूम डलवाने के संबंध में निवेदन किया, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिराली का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जनसुनवाई में ग्राम कुहीग्वाड़ी निवासी गोपाल सिंग ने अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा को अपनी भूमि का नक्शा दुरूस्त कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने अनुविभागीय अधिकारी टिमरनी को संबंधित का नक्शा दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। रहटगांव निवासी पुलकित मालवीय ने अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा को आवेदन देकर अनुरोध किया कि एकलव्य आवासीय स्कूल में फल सब्जी प्रदाय हेतु उसने निविदा जमा की थी, निविदा के साथ जमा की राशि 30 हजार रूपये अभी तक वापस नहीं मिली है, जिस पर उन्होने आवेदक को नियमानुसार राशि वापस कराने के निर्देश जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग को दिए।

142 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!