मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. माथुर के निधन पर किया दुख व्यक्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मनोज माथुर के निधन पर दुख व्यक्त किया।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि डॉ. माथुर ने अनेक पत्र-पत्रिकाओं के लिये सराहनीय सेवाएँ दीं। डॉ. माथुर ने ब्लिट्ज अखबार के लिये बरसों कार्य किया। वे दैनिक नई दुनिया भोपाल सहित कई समाचार पत्रों के संपादक रहे। राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रति उनका विशेष अनुराग था। रेडक्रास सोसायटी सहित कई सामाजिक संस्थाओं से भी उनका जुड़ाव रहा।

मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से डॉ. माथुर की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को असहनीय दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

119 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!