Skip to content
Monday, 23 November 2026
देवास

मोक्षदायिनी मॉ क्षिप्रा की महापौर ने की पूजा अर्चना

1 min read
देवास- महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा क्षिप्रा जाकर मॉ क्षिप्रा नदी की पूजा अर्चना की। महापौर ने बताया कि ईश्वर की असीम कृपा से अच्छी वर्षा होने से मोक्षदायिनी मॉ क्षिप्रा नदी मे पर्याप्त पानी आया। देवास शहर के मेरे सभी शहर वासियो को मॉ क्षिप्रा नदी से वर्षभर पीने का पानी उपलब्ध होता है। किन्तु अल्प वर्षा के कारण मॉ क्षिप्रा नदी मे पर्याप्त मात्रा मे पानी नही होने में से चिंतित थी।
नगर निगम को एनवीडीए से पानी लेना पडता किन्तु भगवान की असीम कृपा से लगातार दो दिवस मे अच्छी वर्षा होने से मोक्षदायिनी मॉ क्षिप्रा मे अब पर्याप्त पानी आने से शहर को सप्लाय किये जाने वाले पानी के लिए बने डेम मे वर्ष भर पानी उपलब्ध रहेगा। अच्छी बारिश होने से मेरे शहरवासियो के साथ साथ मेरे किसान भाइयों को भी बहुत राहत मिली है। मे ईश्वर से प्रार्थना करती हुं की सभी खुश रहें स्वस्थ रहें। इस अवसर विपुल अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
106 Views
106 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply