“नवरात्रि पर्व पर टेकरी पर माताजी की दर्शन को आने वाले दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने दें, और अच्छी व्यवस्था करें – कलेक्टर श्री गुप्ता”

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

टेकरी पर कंट्रोल रूम बनाये, कैमरे लगाये और 24 घंटे मॉनिटरिंग करें

नवरात्रि के दौरान बैरिकेट्स एवं रोशनी की उचित व्यवस्था की जाए

देवास- जिले में आगामी नवरात्रि पर्व 15 अक्टूबर से मनाया जाएगा। नवरात्रि पर्व की तैयारियों के संबंध में कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में मॉ चामुंडा शासकीय देवस्‍थान प्रबंध समिति कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया, नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा, एसडीएम बिहारी सिंह, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा, माताजी टेकरी के पुजारी, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत, नगर निगम, वन विभाग, यातायात, स्वास्थ्य विभाग, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा टेकरी पर नियमित रूप से आने वाले श्रद्धालुगण सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर गुप्‍ता ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नवरात्रि पर्व प्रारंभ होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। टेकरी पर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हों, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। टेकरी स्थिति समस्त मंदिरों एवं सम्पूर्ण टेकरी क्षेत्र की चौबीसों घंटे साफ-सफाई की जाये। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक दर्शन की सुविधा की दृष्टि से टेकरी पर पानी व छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएगी। टेकरी पर कंट्रोल रूम बनाये, कैमरे लगाये और 24 घंटे मॉनिटरिंग करें।

बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि माताजी की टेकरी पर बने सुविधा घरों को दुरूस्त किया जाएं तथा आवश्यकतानुसार बनाए जाएं। टेकरी पर उच्च गुणवत्ता की सुविधा हों, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुजन देवास के इस प्रसिद्ध स्थान की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि टेकरी पर स्थित अन्न क्षेत्र को ओर अच्छे से विकसित करें। यहां जो भी कमी पेशी है, उसको दूर कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि टेकरी पर बने अन्न क्षेत्र के कमरे को ठीक किया जाएं तथा वहां जो पंखे बंद पड़े हैं उन्हें दुरूस्त कराएं तथा आवश्यकतानुसार एक्जास्ट फैन लगाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि टेकरी स्थिति समस्त मंदिरों एवं सम्पूर्ण टेकरी क्षेत्र की नियमित साफ सफाई की जाये। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक दर्शन की सुविधा की दृष्टि से शेड लगाए। टेकरी पर पानी व छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करें।

बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर एलईडी लगाई जाएं तथा एलईडी के माध्यम से दोनों माताजी के दर्शन की सुविधा आमजन को उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि आगामी दिनों में टेकरी पर ई-रिक्शा चलाये जाने का विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा का पूर्वाभ्यास कर लिया जाए।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि नवरात्रि के दौरान बैरिकेट्स की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की जाए। टेकरी पर बिजली के तार सही करवा लें। रोप-वे का फिजिकल वैरिफिकेशन कर लें। लाइट की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था होनी चाहिए। टेकरी पर समस्त मंदिरों, रपट मार्ग, सीढ़ी मार्ग, परिक्रमा मार्ग पर प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। टेकरी पर सौंदर्यीकरण का कार्य कर लें। श्रद्धालुओं के सुरक्षा के लिए पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करें। टेकरी पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की जाए। पानी के स्‍टॉल लगाने के लिए जगह चिन्हित करे लें। टेकरी पर जहां कारपेट की जरूरत है, वहां कारपेट बिछाये।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिए हैं कि टेकरी क्षेत्र में निर्बाध विद्युत व्यवस्था हो। विद्युत व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाये। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि नवरात्रि पर्व पर वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। अवैध पार्किंग पर कार्यवाही की जाये। दुकानों को व्‍यवस्थित लगवाये।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने नगर निगम को निर्देश दिए कि मां चामुंडा टेकरी पर संपूर्ण साफ सफाई की व्यवस्था की जाए, टेकरी के प्रमुख स्थानों पर फिक्स डस्टबिन लगाए जाए एवं प्रतिदिन कचरे का संग्रहण किया जाए। फायर ब्रिगेड की व्‍यवस्‍था करें। टेकरी क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट व अन्य लाइनों को दुरुस्त किया जाए। टेकरी पर पेयजल की व्‍यवस्‍था एवं टंकियों की साफ-सफाई की जाए। नगर निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। पुरुष एवं महिलाओं के लिए पर्याप्त अस्थाई प्रशासन की व्यवस्था की जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग टेकरी मार्ग पर लगायी जाने वाली रैलिंग की पुताई, रिपेरिंग संबंधी कार्य कर लें। नवरात्रि पर पार्किंग स्‍थल से लेकर सम्‍पूर्ण टेकरी क्षेत्र पर आवश्‍यक स्‍थानों पर बेरीकेड की व्‍यवस्‍था करें।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि विद्युत विभाग टेकरी क्षेत्र की विद्युत के पोल, स्‍ट्रीट लाइट, झुलते तार को ठीक कर लें। विद्युत कनेक्शन की जांच करें। नवरात्रि के समय सम्‍पूर्ण टेकरी पर सतत विद्युत व्‍यवस्‍था के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये। डीपीसी फैंसिंग करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना हो।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को निर्देश दिये कि शंख द्वार, सीड़ी द्वार एवं जैन मंदिर के पास मेडिकल काउंटर लगाएं। डाक्‍टरों एवं स्‍टॉफ की मय एंबुलेंस, ऑक्‍सीजन, दवाइयों के 24 घंटे ड्यूटी लगाएं। व्‍हील चेयर की व्‍यवस्‍था भी करें। मॉ चामुण्‍डा शासकीय देवस्‍थान प्रबंध समिति लड्डू काउंटर एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था करें। मॉ चामुंडा व मॉ तुलजा भवानी मंदिर परिसर में आकर्षक साज-सज्‍जा करें। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिशा-निर्देश के पोस्‍टर लगाएं।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने टेकरी के शंख द्वार एवं टेकरी पर पुलिस चौकी बनाए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि टेकरी पर लगा देववासिनी बोर्ड को दुरूस्त करें। उन्होंने कहा कि दाल बाफला पाइंट को दुरूस्त करे तथा परिक्रमा मार्ग पर वाहनों से परिक्रमा करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि प्रतिमाह बैठक आयोजित करें तथा बैठक में शासकीय अधिकारियों एवं संबंधितों के अलावा टेकरी पर नियमित आने वाले श्रद्धालुओं को भी बुलाएं तथा उनके सुझाव भी लें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कहा कि दर्शनार्थी एक जगह इक्‍ट्ठा न हो इसका विशेष ध्‍यान रखें। नवरात्रि के दौरान अनाधिकृत पार्किंग नहीं होनी चाहिए। ट्रॉफिक कंट्रोल की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की जाएं। सुरक्षा की पूर्ण व्‍यवस्‍था करें। पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान दर्शनार्थियों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रखें। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया जाए। परिक्रमा पथ पर चीता पार्टी द्वारा समय-समय पर गश्त लगाई जाए। पार्किंग व्यवस्था स्टेशन रोड, डीआरपी लाइन सीढ़ी मार्ग पर रहेगी।

Views Today: 2

Total Views: 176

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!