बैतूल में 2 घंटे हुई तेज बारिश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
 बैतूल- बैतूल जिले में पिछले पखवाड़े से तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई थी इस बीच पिछले दो दिनों से मौसम में हुए परिवर्तन के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ है। जिसमें बिजली चमकने और बादल गरजने के साथ ही भारी बारिश हुई है जिससे निचले बस्तियों में पानी भरा जाने की जानकारी मिली है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
 जानकारी के अनुसार बैतूल अंबेडकर वार्ड इटारसी रोड़ बसंत पेट्रोल पंप के सामने स्थित कालोनी में 2 घंटे की तेज बारिश के चलते घरों में पानी घुस गया जिसके चलते कालोनी वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बताया गया कि इस कॉलोनी में इतना पानी भर गया कि दोपहिया और चार पहिया वाहन पानी में डूब गया था। ।
दूसरी ओर बैतूल के करीब से बहने वाली मंचन नदी में बाढ़ आ गई थी । बारिश के सीजन में पहली बार माचना नदी में बाढ़ आई है। गौरतलब है की अभी तक बैतूल जिले में 30 इंच बारिश हो पाई थी जबकि पिछले वर्ष अब तक लगभग 45 इंच बारिश हो चुकी थी लेकिन आज 2 घंटे में लगभग 3 इंच बारिश हुई है।
232 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!