Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

युवक को रोककर पीटा और सिर फोड़ दिया

1 min read
खंडवा- मोहम्मद हुसैन पिता मोहम्मद फारूख निवासी गुलमोहर कालोनी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। उसे पहले पीटा और सिर फोड़ दिया। घटना जलेबी चौक क्षेत्र, महादेवगढ़ गेट के पास की बताई गई है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया। उसकी एमएलसी कराई। युवक के बयान के बाद पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक अज्ञात आरोपियों ने फरियादी का रास्ता रोककर अपशब्द कहे। मुक्कों  से पीटा। इसके बाद किसी नुकीली चीज सिर में गड़ाई। सिर से खून निकलने लगा। कोतवाली में 341, 294, 323, 506, 34 की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। 
140 Views

Leave a Reply