Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

कांग्रेसियों ने नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का दिया संदेश

2 min read

खंडवा- शहर में कांग्रेस ने नफरत छोड़ो भारत जोड़ा का संदेश देते हुए भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनाते हुए सद्भावना रैली निकाली। बरसते पानी में निकली रैली में कांग्रेसी एकजुट होकर बैंड बाजों के साथ-साथ डीजे पर भारत जोड़ो यात्रा की थीम सोंग के साथ कांग्रेसजन कदमताल करते हुए निकले। गांधी भवन से शुरू हुई रैली बॉम्बे बाजार, घंटाघर, निगम चौराहे से होते हुए जिला अस्पातल के सामने स्थित बाबा अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात खड़कपुरा, सराफा, बुधवार बाजार स्टेशन रोड से होते हुए गांधी भवन में समापन हुआ।
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डा. मुनीश मिश्रा ने तांडव यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक मशीनरी और अन्य संसाधनों से यात्रा सफल बनाने की कोशिश की गई थी। इसके जवाब में कांग्रेस ने राहुल गांधी की पदयात्रा को एक साल होने पर गांधीभवन से पैदल यात्रा सड़कों पर निकाली।
इसमें अजय ओझा, डा. मिश्रा व जिले के कांग्रेसी शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारी यात्रा थी। नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री पहुंचे थे। लेकिन भारत जोड़ो यात्रा में सब मिलकर स्वेच्छा से आए हैं। सब भाईचारे की यात्रा कर रहे हैं। मोहब्बत की दुकान, नफरत से लोगों को जोड़ने वाली राहुल गांधी की यात्रा थी। हरसूद, मांधाता, पंधाना, खंडवा क्षेत्रों से कांग्रेसी आए। कांग्रेस की यह यात्रा जनता की भावना से जुड़ी है। लोग स्व विवेक से आए हैं। राहुल गांधी व कांग्रेस के साथ हैं।
श्री ओझा ने कहा कि ग्रामीण अंचल के ब्लाक अध्यक्षों ने भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इससे उम्मीद है कि 2023 में हमारी सरकार बनेगी। भाजपा लोगों को जातिगत आधार पर बांटने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी की यात्रा से मध्यप्रदेश के  2023 विधानसभा चुनाव व 2024 के दिल्ली चुनाव में फायदा होगा।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि यात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा, ठाकुर राजनारायण सिंह, अवधेश सिसोदिया, वीरेंद्र मिश्र, कुंदन मालवीय, सुनील आर्य, हुकुम वर्मा, लखन मंडलोई, मनीष पचोरे, अशोक पटेल, मुकेश वर्मा, रिंकू सोनकर, शांतनु दीक्षित, हुकुम मेलुन्दे, सलीम पटेल, बाबा हाशिम, मदन तिरोले, यशवंत सिलावट, उत्तमपालसिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

142 Views

Leave a Reply