Skip to content
Monday, 23 November 2026
देवास

कृष्णा जन्माष्टमी पर दिनभर मंदिरों में लगा रहा भक्तों का तांता, भगवान का हुआ विशेष श्रृंगार

2 min read

देवास- श्री कृष्णा जन्माष्टमी उत्साह के साथ मनाया गया। कृष्णा जन्माष्टमी को लेकर शहर के राधा-कृष्ण मंदिरों में भी विशेष साज-सज्जा की गई है। कृष्ण मंदिरों में कई आयोजनें का दौर भी सुबह से जारी रहा, जो भगवान कृष्ण के जन्म समय रात 12 बजे तक जारी रहा।


स्थानीय गवली मोहल्ले के श्री राधा कृष्ण मंदिर से जन्माष्टमी पर्व के चलते संस्था युवा राधे द्वारा देवास शहर में रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री खेड़ापति हनुमान मन्दिर पर पहुंची। भगवान लड्डू गोपाल यात्रा में रथ में सवार हुए। यात्रा का विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। समाज के महिला पुरुष यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए। भजन गायक जितेंद्र पटेल ने भजनों की प्रस्तुति दी। हनुमंत ध्वज पथक ढोल आकर्षक का केंद्र रहे।

रथ यात्रा में देवास महाराज विक्रम सिंह पवार एवं सभापति रवि जैन शामिल हुए।  संस्था के संस्थापक राहुल यादव भांजा ने बताया कि यहां हमारी यात्रा का तीसरा वर्ष है। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर हमारे द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाते हैं इसी कड़ी में रथ यात्रा का आयोजन किया है जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिला पुरुष शामिल हुए महिलाएं ने भजनों पर नृत्य कि

167 Views
167 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply