बैतूल विस के लिए की दावेदारी : मस्की

बैतूल-  विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की दावेदारी करने  भोपाल पहुंचे कुनबी समाज बैतूल के जिला अध्यक्ष पूर्व लायंस क्लब के अध्यक्ष दिनेश मस्की ने बताया कि वे डेढ़ सौ वाहनों की काफिला के साथ भोपाल पहुंचे थे वहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सहित अन्य भाजपाई नेताओं से मिले और बैतूल विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी की है।

उन्होंने बताया कि उनके साथ मुख्य रूप से बैतूल भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला पंचायत सदस्य राजा ठाकुर, दीपक कपूर, योगी खंडेलवाल, आशु किलेदार, मनीष ठाकुर, प्रताप देशमुख, लतेश पवार, संतोष अडलक , बंटी देशमुख, सुभाष पटेल सहित  बैतूल जिले का अन्य समाज के पदाधिकारी सहित अन्य लोग शामिल थे। श्री मस्की ने कहा कि अगर उन्हें टिकट नहीं मिलती है तो वे अपने इन सभी शुभचिंतकों और समाज वाले जो कहेंगे उसके आधार पर ही अगला कदम उठाएंगे।

82 Views

Leave a Reply