चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग को 1 लाख 19 हज़ार 646 बहनों ने बाँधे रक्षासूत्र

नरेला रक्षाबंधन उत्सव

छठवें दिन टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड

बारिश में भी बहनों ने भैया विश्वास सारंग की कलाई पर बाँधी राखी

बारिश के बीच भी मंत्री श्री सारंग को रक्षासूत्र बाँधने के लिये हज़ारों की संख्या में बहनें कार्यक्रम स्थल तक पहुँची। यहाँ पंडाल भी छोटे पड़ गये, जिसे देखते हुए आयोजकों ने आनन-फानन में कुर्सियों और टेंट की व्यवस्था की। सभी बहनों के लिये बैरिकेडिंग कर पंक्तियों में व्यवस्था की गई थी। यहाँ माताओं-बहनों ने भैया विश्वास की कलाई पर रक्षासूत्र बाँधकर उन्हें स्नेह और आशीर्वाद दिया।

बहनों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट चलाकर किया स्वागत

मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर मंत्री श्री सारंग बहनों के बीच बेरिकेड्स में पहुँच गए। यहाँ उन्होंने बहनों के लिये गीत गाया। इस दौरान बहनों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट चलाकर भैया विश्वास का स्वागत किया। इस अवसर पर पूरा कार्यक्रम स्थल जगमगा उठा।

6 दिनों में ही टूट गया पिछला रिकॉर्ड

10 सितंबर तक चलने वाले रक्षाबंधन उत्सव को लेकर हर वर्ष बहनें बड़ी उत्सुक रहती हैं। पिछले वर्ष एक लाख 12 हज़ार बहनों ने रक्षासूत्र बाँधा था। इस वर्ष केवल 6 दिनों में ही एक लाख 19 हज़ार 646 बहनों ने भैया विश्वास की कलाई पर रक्षासूत्र बाँधे।

92 Views

Leave a Reply