जनसंपर्क मंत्री ने 3 करोड़ 45 लाख रूपये की लागत से निर्मित पुल का किया लोकार्पण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- जनसंपर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में सिलपरा से कोठी- भटलो मार्ग में सन्नई नदी पर 3 करोड़ 45 लाख रूपये की लागत से निर्मित पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि रीवा के समग्र विकास के कार्य प्राथमिकता से कराये जा रहे हैं। भटलों के समग्र विकास के कार्य हुये हैं। शीघ्र ही 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित अस्पताल का भी लोकार्पण होगा। मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि 3 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से सुन्दरा पुल का निर्माण किया जायेगा। सन्नई नदी पर बनाये गये नवीन पुल से भटलो, इटमा, पिपरा, बम्हनगवां, कस्तरा, शुक्लगवां एवं बांसी तथा आसपास के रहवासी तथा छात्र कम समय में सहजता से रीवा मुख्यालय पहुंच सकेंगे।

मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रत्येक गाँव के हर घर में नल से पानी पहुँचाया जा रहा है। रीवा जिले के सभी गाँव में अंतिम घर तक कार्ययोजना बनाकर पानी पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिले में बसामन मामा गौवंश वन्य-विहार की तरह ही अन्य गौ-अभयारण्य बनाये जायेंगे ताकि निराश्रित गौवंश को संरक्षण मिल सके। कार्यक्रम में लाड़ली बहनों ने मंत्री श्री शुक्ल को राखी बांधी। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

126 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!