नदी में डूबने से 2 नाबालिग समेत 5 की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-हादसे की खबर मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचा प्रशासन

अनोखा तीर, नर्मदापुरम। दूधी नदी में डूबने से दो नाबालिग समेत 5 लोगों की मौत की खबर ने आसपास के इलाके को गमगीन कर दिया। घटना बनखेड़ी से सटे ्रग्राम डूमर की है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गोताखोर उनकी सर्चिंग में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर में 6 लोग दूधी नदी में नहाने गए थे। इस दौरान दो बच्चे समेत पांच लोग गहरे पानी में समा गए। तभी उन्हें डूबता देख छठवां शख्स दौड़कर गांव में पहुंचा और ग्रामीणों को जानकारी दी। उसने बताया कि नदी में तेज भंवर चल रही थी, उसी में पांचों साथी समा गए। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को इसके बारे में सूचित किया।  इस बीच मौके पर भारी गहमागहमी बनी रही। दूधी नदी हादसे को लेकर पिपरिया एसडीएम संतोष तिवारी ने बताया कि बच्चों के डूबने की खबर मिली है। हादसा नदी के जैतवाड़ा घाट पर हुआ है, फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है।

गहरे पानी में समा गए
बनखेड़ी थाना से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में डूमर गांव के अनिकेत पिता ओमप्रकाश अहिरवार उम्र 18 साल, करण पिता कमोद अहिरवार उम्र 18 साल,  किशन पिता पप्पू अहिरवार उम्र, 18 साल, समीर पिता अवधेश वंशकार उम्र, 14 साल और दीपेश पिता दुर्गेश अहिरवार उम्र 16 साल नदी में नहाने के लिए उतरे थे। जबकि ६ में से एक साथ राजा घाट पर बैठा हुआ था। राजा के मुताबिक पांचों रेत से फिसलकर गहरे पानी में चले गए।

चार-चार लाख की आर्थिक सहायता
दूधी नदी में डूबने से 5 बच्चों की मृत्यु की घटना दुखद है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह, विधायक पिपरिया ठाकुरदास नागवंशी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामवासियों से चर्चा की। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि मृतक बच्चों के परिजनों को आरबीसी 6 (4) के तहत  4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाएगी।

155 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!